ePaper

झारखंड : लालू पहुंचे कोर्ट, 23 को दर्ज होगा बयान, सजल चक्रवर्ती के मामले पर फैसला आज

Updated at : 21 Nov 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : लालू पहुंचे कोर्ट, 23 को दर्ज होगा बयान, सजल चक्रवर्ती के मामले पर फैसला आज

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सोमवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में उपस्थित हुए. इस कोर्ट में चारा घोटाला से जुड़े मामले आरसी 38ए/96 में आरोपियों का बयान दर्ज किया जा रहा है. हालांकि आज लालू का बयान दर्ज नहीं हो सका. उनकी गवाही के लिए अदालत ने […]

विज्ञापन

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सोमवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में उपस्थित हुए. इस कोर्ट में चारा घोटाला से जुड़े मामले आरसी 38ए/96 में आरोपियों का बयान दर्ज किया जा रहा है. हालांकि आज लालू का बयान दर्ज नहीं हो सका. उनकी गवाही के लिए अदालत ने 23 नवंबर की तिथि निर्धारित की है. पिछली तिथि में भी लालू प्रसाद का बयान शाम हो जाने की वजह से पूरा दर्ज नहीं हो पाया था.

आज इस मामले के दो अन्य आरोपी आरके राणा अौर जगदीश शर्मा का बयान दर्ज किया गया. गौरतलब है कि यह मामला दुमका कोषागार से लगभग तीन करोड़ 13 लाख रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है. लालू प्रसाद ने आज सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत में भी हाजिरी भरी. इसके बाद वे लौट गये.

सजल चक्रवर्ती के मामले पर फैसला आज

रांची : चारा घोटाला से जुड़े मामले आरसी 20ए/96 के पूरक अभिलेख से जुड़े मामले में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती पर फैसला मंगलवार को आयेगा. 14 नवंबर को सीबीआइ की अदालत ने सजल चक्रवर्ती को दोषी करार दिया था. सजल अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola