मुख्यमंत्री ने महिला हॉकी टीम को जीत की बधाई दी, बोले, निक्की प्रधान ने राज्य का गौरव बढ़ाया

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामीगाहारा में रविवार को पेनल्टी शूटआउट में चीन को 5-4 से हराकर 2004 के बाद पहली बार एशिया कप जीता और अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया. भारतीय महिला टीम की इस धमाकेदार जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर […]
रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामीगाहारा में रविवार को पेनल्टी शूटआउट में चीन को 5-4 से हराकर 2004 के बाद पहली बार एशिया कप जीता और अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया. भारतीय महिला टीम की इस धमाकेदार जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी बधाई दी है.
उन्होंने ट्वीट कर टीम को बधाई दी और लिखा, चीन को हराकर हॉकी एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को ढेरों बधाई. आपकी इस जीत पर पूरे हिन्दुस्तान को गर्व है. झारखंड की बेटी निक्की प्रधान ने राज्य का गौरव बढ़ाया है.
Well done Champs. Heartiest congratulations for your win over China in #Asiacuphockey2017 .Women’s Hockey team has made every Indian Proud. pic.twitter.com/5TtWc2qXcs
— Raghubar Das (@dasraghubar) November 5, 2017
इधर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने भी टीम इंडिया को और झारखंड की बेटी निक्की प्रधान को बधाई दी है. उन्होंने कहा, एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त की है. हमारे झारखण्ड की प्रथम महिला ओलंपियन बेटी निक्की प्रधान भी इस विजेता टीम की अहम सदस्य है बेटी निक्की सहित विजेता टीम के समस्त सदस्यों को हॉकी झारखण्ड की ओर से बहुत बहुत बधाई. निक्की को झारखण्ड आगमन पर हॉकी झारखण्ड के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




