झरिया में रिक्शा चालक की मौत के विरोध में उपवास पर बैठे कांग्रेसी, आज मिलेंगे सुबोध कांत और आरपीएन सिंह

Updated:
विज्ञापन
झरिया में रिक्शा चालक की मौत के विरोध में उपवास पर बैठे कांग्रेसी, आज मिलेंगे सुबोध कांत और आरपीएन सिंह

रांची: कांग्रेस ने सिमडेगा की संतोषी कुमारी और झरिया के रिक्शा चालक बैद्यनाथ दास की मौत को लेकर सरकार को घेरा है़ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इन दोनों की मौत भूख से हुई है और सरकार तरह-तरह के बहाने बना रही है़ सोमवार को कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में बिरसा […]

विज्ञापन
रांची: कांग्रेस ने सिमडेगा की संतोषी कुमारी और झरिया के रिक्शा चालक बैद्यनाथ दास की मौत को लेकर सरकार को घेरा है़ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इन दोनों की मौत भूख से हुई है और सरकार तरह-तरह के बहाने बना रही है़ सोमवार को कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में बिरसा चौक के समीप कांग्रेसी 24 घंटे के उपवास पर बैठे है़ं.

कार्यकर्ताओं से मिलने पार्टी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पहुंचे़ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी आरपीएन सिंह धरना स्थल पर जायेंगे़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के साथ प्रभारी पार्टी, श्री दुबे का उपवास खत्म करायेंगे़.

श्री दूबे ने कहा है कि झारखंड के लिये यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 21वीं सदी में भी आज लाेग भूख से मर रहे हैं और सरकार मौत के बहाने ढूंढ़ती है़ कार्यक्रम में प्रदीप तुलस्यान, शशिभूषण राय, ज्योति सिंह मथारू, शिवाजी सिंह, डॉ बिनोद सिंह, कमल ठाकुर, अरुण चावला, सुनील सिंह, गोविंदास उरांव, संजीत यादव, फिरोज रिजवी, अख्तर अली, कमल ठाकुर, आदित्य विक्रम जायसवाल सहित कई नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola