जंगल बचाओ आंदोलन का सम्मेलन, जेवियर कुजूर ने कहा जंगलों का संरक्षण और प्रबंधन अब ग्रामीण करेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2017 7:54 AM
रांची: झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन का दो दिवसीय 14वां वार्षिक सम्मेलन गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ. सम्मेलन के संयोजक जेवियर कुजूर ने कहा कि विनाशकारी विकास नीति के कारण जंगल और जैव विविधता नष्ट हो रहे हैं. झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन सामुदायिक वन पालन समितियों के माध्यम से जैविक संरक्षण का मॉडल तैयार […]
इन समितियों का गठन वनाधिकार कानून के तहत ग्राम सभा द्वारा होगा और सिर्फ ग्राम सभा के लोग ही इसके सदस्य होंगे़ मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा कि झारखंड में जैव विविधता, जंगल और आदिवासी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है़ इसका मूल कारण है कि सत्ताधीश इनके सह-अस्तित्व को नकारते हैं, जबकि सह-अस्तित्व ही प्रकृति का सिद्धांत है़ कार्यक्रम में सूर्यमनी भगत, सोहन लाल, शिशिर टुडू, प्रो संजय बसु मल्लिक व राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










