पीएलएफआइ के नाम पर एक करोड़ की मांगी रंगदारी
Author Yogendra gupta
Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में व्हाट्स एप से जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, हटिया.
तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद में खुद को पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन से हटने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित लाल कृष्णा नाथ शाहदेव उर्फ पप्पू शाहदेव ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने आवेदन देकर कहा कि उनके व्हाट्स एप के जरिये पीएलएफआइ के लेटरहेड के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी. इसके बाद नौ मई को एक व्यक्ति ने खुद को संगठन का जोनल कमांडर राजेश यादव बताते हुए फोन कर धमकी दी कि जमीन पर हो रहे काम में किसी तरह का विरोध नहीं करे. आरोप है कि कॉल करनेवाले ने स्पष्ट कहा कि अगर काम में बाधा डाली तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा. 10 मई को फिर से व्हाट्स एप कॉल और मैसेज के जरिये एक हफ्ते के भीतर काम शुरू करने की धमकी दी गयी. पीड़ित का कहना है कि इस पूरे मामले में गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति भी शामिल हैं. वे ही विवादित जमीन पर काम शुरू करना चाहते हैं. लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. व्हाट्सएप नंबरों की ट्रेसिंग कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.जमीन विवाद में व्हाट्स एप से जान से मारने की दी धमकी
खुद को संगठन का ‘जोनल कमांडर’ बताकर किया कॉल
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन