जापान व चेक रिपब्लिक दौरे से लौटे सीएम, पांच साल में 35 बिलियन डॉलर निवेश करेगा जापान

रांची: जापान पांच साल में 35 बिलियन डॉलर भारत में निवेश करेगा. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को चेक रिपब्लिक और जापान दौरे से रांची लौटने के बाद कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त निवेश इंडिया-जापान प्रोमोशन पार्टनरशिप के तहत जापान करेगा. इसकी घोषणा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने की है. उन्होंने […]
रांची: जापान पांच साल में 35 बिलियन डॉलर भारत में निवेश करेगा. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को चेक रिपब्लिक और जापान दौरे से रांची लौटने के बाद कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त निवेश इंडिया-जापान प्रोमोशन पार्टनरशिप के तहत जापान करेगा. इसकी घोषणा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने की है. उन्होंने कहा कि जापान और भारत का संबंध पुराना है.
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के रिश्ते में और प्रगाढ़ता आयी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल पार्टनरशिप बनी है. उन्होंने कहा कि झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य है. यहां अपार संभावनाएं है. जापान और चेक रिपब्लिक में झारखंड सरकार का रोड शो काफी सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










