1056 नये पॉजिटिव मिले, राजधानी रांची से सबसे अधिक 314 लोग संक्रमित मिले

Published at :26 Aug 2020 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
1056 नये पॉजिटिव मिले, राजधानी रांची से सबसे अधिक 314 लोग संक्रमित मिले

झारखंड में मंगलवार को 1056 नये कोरोना संक्रमित मिले. इनमें रांची में सबसे अधिक 314 पॉजिटिव मिले. वहीं चतरा में एक भी संक्रमित नहीं मिला.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को 1056 नये कोरोना संक्रमित मिले. इनमें रांची में सबसे अधिक 314 पॉजिटिव मिले. वहीं चतरा में एक भी संक्रमित नहीं मिला. मंगलवार को 12 मरीजों की मौत भी हो गयी है. जमशेदपुर में आठ, बोकारो, कोडरमा, रांची व प सिंहभूम के एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से अब तक 347 मरीजों की मौत हो गयी. दूसरी राज्य में 32174पॉजिटिव मिले चुके हैं जबकि 21750 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस की संख्या 10077 है.

रांची में डोरंडा, धुर्वा, रातू रोड, मोरहाबादी, कांटा टोली और बरियातू से ज्यादा संक्रमित मिले हैं. कहां से कितने संक्रमित : मंगलवार को रांची से 314,पूर्वी सिंहभूम से 141, बोकारो से 68, रामगढ़ से 67, हजारीबाग से 58, धनबाद से 54,गिरिडीह से 30, गढ़वा से 17,गोड्डा से नौ, गुमला से 17, जामताड़ा व खूंटी से 14-14,कोडरमा से 34, लोहरदगा से 17, लातेहार से 24, पाकुड़ से आठ, पलामू से 15, साहिबगंज से 22, सरायकेला से 24, सिमडेगा से 27, देवघर से 24, दुमका से 22, व प. सिंहभूम से 36 संक्रमित मिले हैं. 725 मरीज स्वस्थ हुएमंगलवार को 725 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

इनमें पूर्वी सिंहभूम से 146, रांची से 82, धनबाद से 81,बोकारो से 31, देवघर से 15, दुमका से 10, गिरिडीह से आठ,गोड्डा से 17,गुमला से 20,हजारीबाग से 39,खूंटी से 21, कोडरमा से 27,लातेहार से 18,लोहरदगा से 14, रामगढ़ से 52, सरायकेला से 15,सिमडेगा से आठ, साहिबगंज से तीन, प सिंहभूम से 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं.14508 सैंपल की हुई जांच, बैकलॉग 7981झारखंड में मंगलवार को 14751 नये सैंपल लिये गये. इसमें 14508 सैंपल की जांच हुई है. राज्य में अबतक 608303 सैंपल लिये गये हैं. 600322 की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 7981 सैंपल है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola