रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के निकट हुई बेपटरी, यात्री सुरक्षित

Updated at : 07 Sep 2017 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के निकट हुई बेपटरी, यात्री सुरक्षित

नयी दिल्ली : रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कार गुरुवार को पटरी से उतर गया. यह दुर्घटना दिल्ली के निकट शिवाजी ब्रिज के पास हुई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.इस दुर्घटना में इंजन व पॉवर कोच बेपटरी हो गया. दुर्घटना में इंजन व पॉवर कोच प्रभावित हुए है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कार गुरुवार को पटरी से उतर गया. यह दुर्घटना दिल्ली के निकट शिवाजी ब्रिज के पास हुई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.इस दुर्घटना में इंजन व पॉवर कोच बेपटरी हो गया. दुर्घटना में इंजन व पॉवर कोच प्रभावित हुए है. नार्दर्न रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने कहा कि इंजन उस समय बहुत धीमी गति में था और किसी को नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि दुर्घटनागुरुवारको करीब 11.45 बजे सुबह हुई. रेल मंत्रालय के पीआरओ अनिल सक्सेना ने कहा है कि यह माइनर दुर्घटना है और घटना में किसी को क्षति नहीं पहुंची है.

आज सुबह ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जबलपुर जाने वाली शक्तिकुंज एक्सप्रेस ट्रेन की सात बोगियां पटरी से उतर गयी थी. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार हादसा चौपन रेलवे स्टेशन से 8.1 किमी दूरी पर हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola