झारखंड : सुरक्षाकर्मियों में क्यों बढ़ रही है आत्महत्या की प्रवृत्ति?

रांची : रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रांची पुलिस के एक जवान ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. जवान ने अपने ही एके-47 से गोली मारी और जीवन समाप्त कर लिया. पिछले पंद्रह दिन में झारखंड से करीब तीन सुरक्षाकर्मियों की आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है. ध्यान देने वाली बात यह […]
रांची : रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रांची पुलिस के एक जवान ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. जवान ने अपने ही एके-47 से गोली मारी और जीवन समाप्त कर लिया. पिछले पंद्रह दिन में झारखंड से करीब तीन सुरक्षाकर्मियों की आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी जवान ड्यूटी पर थे. आत्महत्या का कारण कुछ भी हो, लेकिन यह हैरान करने वाली प्रवृति है. परिजनों से दूर रहकर कठोर ड्यूटी करने वाले जवान बेहद विषम परिस्थितियों में रहते हैं. ऐसे हालात में पुलिस विभाग को उन कारणों की पड़ताल करना चाहिए, जिसकी वजह से जवान आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










