रद्द करें मशीन से राशन नहीं देनेवालों के लाइसेंस : मुख्य सचिव

रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने 30 जून तक मई माह का राशन वितरण मशीन के जरिये नहीं करनेवाले डीलरों का लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिये हैं. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने ज्यादा-से-ज्यादा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को लाइसेंस देने के लिए कहा. जिला आपूर्ति पदाधिकारियों के […]
जिला आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए उन्होंने फोकस एरिया में एसएचजी को लाइसेंस देने की जरूरत बतायी. कहा कि मशीनों में खराबी की शिकायतों पर संबंधित एजेंसियों द्वारा तुरंत सुधार करना सुनिश्चित कराया जाना चाहिए. सभी जिला समय पर अनाज का उठाव कर वितरण की व्यवस्था करें.
एफसीआइ पदाधिकारी गोदामों में अनाज की उपलब्धता पक्का करें. गोदामों की कमी होने पर जिला स्तर पर फैसला लेकर किराये पर जगह लें. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी जिलों में मशीनों को माध्यम से खाद्यान्नों का वितरण किया जाये. मुख्य सचिव ने राज्य के सभी राशन कार्डधारियों को आधार सीडिंग से जोड़ने के निर्देश दिये. कहा कि जिनके आधार नहीं हैं, उनसे आधार बनवायें. नहीं बनाये जाने पर राशन कार्ड रद्द करें. मई माह के राशन का उठाव ई-पॉस के जरिये किया जाये. ई-पॉस के माध्यम से खाद्यान्न वितरण नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




