आइपीएल के कैंपस ड्राइव के लिए 28 से रजिस्ट्रेशन

Published at :24 Jun 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
आइपीएल के कैंपस ड्राइव के लिए 28 से रजिस्ट्रेशन

रांची : मारवाड़ी कॉलेज में इंटरनेशनल पनासिया लिमिटेड (आइपीएल) द्वारा जुलाई में कैंपस ड्राइव चलाया जायेगा. इसके लिए 28 जून से चार जुलाई 2017 तक रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा. मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के सहायक को-अॉर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि अस्सिटेंट स्वॉयल केमिस्ट/लैब अस्सिटेंट/डाटा इंट्री अॉपरेटर की नियुक्ति के लिए यह कैंपस ड्राइव चलाया […]

विज्ञापन
रांची : मारवाड़ी कॉलेज में इंटरनेशनल पनासिया लिमिटेड (आइपीएल) द्वारा जुलाई में कैंपस ड्राइव चलाया जायेगा. इसके लिए 28 जून से चार जुलाई 2017 तक रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा. मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के सहायक को-अॉर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि अस्सिटेंट स्वॉयल केमिस्ट/लैब अस्सिटेंट/डाटा इंट्री अॉपरेटर की नियुक्ति के लिए यह कैंपस ड्राइव चलाया जा रहा है.

इसमें बीएससी/एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (मारवाड़ी कॉलेज) बीएससी/एमएससी केमिस्ट्री के साथ बीएससी/एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/इनवायरमेंटल साइंस (रांची विवि) विषय के विद्यार्थी जो 2014/2015/2016 में उत्तीर्ण तथा 2017(परीक्षार्थी) शामिल हो सकते हैं.

चयनित विद्यार्थी को छह माह के प्रशिक्षण अवधि में नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिये जायेंगे. स्थायी होने पर परफॉर्मेंस के आधार पर वेतन तय होगा. चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति झारखंड राज्य में ही होगी. आइपीएल एक आइएसअो से प्रमाणित कंपनी है. वर्तमान में देशभर के 19 राज्य में इसके रिसर्च सेंटर व डेवलपमेंट सेंटर हैं. इस कंपनी का झारखंड सरकार के कृषि विभाग से संबद्ध है. विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए अपना बायोडाटा मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल में डॉ विनय भरत व अनुभव चक्रवर्ती के पास जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola