झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन : पार्षद से राज्यपाल तक का ऐसा रहा सफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2017 4:58 PM
विज्ञापन
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. देश की पहली आदिवासी महिला गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 को झारखंड के गवर्नर का पद संभाला था. दो बार विधायक रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी. थोड़े दिन के लिए उन्होंने ओडिशा के सिंचाई […]
विज्ञापन
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. देश की पहली आदिवासी महिला गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 को झारखंड के गवर्नर का पद संभाला था. दो बार विधायक रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी. थोड़े दिन के लिए उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में भी नौकरी की. फिर राजनीति में सफर शुरू हुआ तो सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से भी नवाजा गया.
पार्षद से शुरू हुई थी राजनीतिक करियर
1997 में द्रौपदी मूर्मू पहली बार पार्षद बनीं. इसी साल वह ओडिशा एसटी मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं. 2004 में द्रौपदी मूर्मू विधानसभा चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की. बतौर विधायक उन्हें ओडिशा केसर्वश्रेष्ठ विधायक के खिताब से नवाजा जा चुका है. ओडिशा विधानसभा चुनाव, 2013 में उन्होंने फिर से जीत हासिल की. भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कई अहम जिम्मेवारी संभाल चुकी द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर उपलब्धियों भरा रहा है. बीजद-भाजपा गठबंधन की सरकार में उन्होंने परिवहन, कॉमर्स समेत कई अहम विभाग के मंत्रालय को भी संभाला.
झारखंड के राज्यपाल के रूप में
झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू कीशख्सियत की चर्चा राष्ट्रीय मीडिया में भी होने लगी. उन्हें एनडीए की ओर से संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार बताया गया था.अमूमन एक राज्यपाल, राज्य कीयूनिवर्सिटी की कुलाधिपति होते हैं, और गवर्नर की ज्यादा सक्रियता यूनिवर्सिटीसे जुड़े विषयों में रहती है, लेकिन उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थान के अलावा झारखंड के दूर-दराज इलाकों तक भी अपनी पहुंच बनायी. ऐसे कई मौके आये जब उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. आमतौर पर सरकारी विद्यालयों में शायद ही कोई बड़ा अधिकारी व मंत्री पहुंचता हो, लेकिन वंचित वर्ग के छात्रों के बीच पहुंचकर उनका हौसला उन्होंने बढ़ाना. यह उन्हें झारखंड जैसे राज्य के राज्यपाल के रूप में और भी सहज बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










