ePaper

पाइप नेचुरल गैस के इंतजार में हैं रांची के 10 हजार लोग

Updated at : 07 Jul 2024 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

किचन तक कनेक्शन पहुंच गया है, पर अब तक गैस की सप्लाई नहीं हुई. इस कारण पीएनजी कनेक्शन चालू नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

राजेश कुमार, रांची. रांची के लगभग 10,000 उपभोक्ता पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) के इंतजार में हैं. इनके किचन तक कनेक्शन तो पहुंच गया है, लेकिन गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई है. इस कारण पीएनजी कनेक्शन चालू नहीं हो पाया है. गेल ने कांके, खेलगांव, टाटीसिलवे, जयप्रकाश नगर, न्यू पुंदाग, मोरहाबादी, निवारणपुर, अनंतपुर, वास्तु विहार एवं आस-पास के इलाके में पीएनजी की पाइपलाइन पहुंचा दिया है. वहीं, लगभग 10,000 घर ऐसे हैं, जहां पर गैस सप्लाई चालू तो है, लेकिन लोग पीएनजी कनेक्शन नहीं ले रहे हैं. वे अब भी विभिन्न कंपनियों के सिलेंडर का ही इस्तेमाल घरों में कर रहे हैं.

रांची में अब तक 5,600 कनेक्शन ही चालू

रांची में पीएनजी की शुरुआत 23 अगस्त 2019 को हुई थी. उस समय के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका उदघाटन किया था. प्रारंभ में बोकारो और दुर्गापुर से कैशकेड में भर कर गैस लाया जा रहा था. इस कारण परेशानी हो रही थी. लेकिन, अक्तूबर 2022 से अंगुल-बोकारो पाइपलाइन से रांची में गैस की सप्लाई शुरू कर दी गयी. रांची में अब तक केवल 5,600 पीएनजी कनेक्शन चालू है. वर्तमान में रांची के बरियातू, हरमू, अशोक नगर, मेकन कॉलोनी, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, साउथ ऑफिस पाड़ा, अरगोड़ा, पुंदाग, हिनू, हटिया, हवाई नगर, तुपुदाना, नामकुम अमेठिया नगर में लोग पीएनजी कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं.

चार जगहोंं पर है स्टेशन

पीएनजी की सप्लाई के लिए गेल ने रांची में चार जगहों पर पीएनजी स्टेशन स्थापित किया है. इन जगहों में मेकन, रिम्स, अशोक नगर और सरवल शामिल है. कंपनी का लक्ष्य अगले एक साल में 29,000 कनेक्शन चालू करने का है.

पीएनजी का फायदा

पीएनजी का फायदा यह है कि गैस सिलेंडर भराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है. 24 घंटे व सातों दिन सप्लाई होती रहती है. कंपनी का कहना है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित और सुविधाजनक है. अग्रिम भुगतान करने की जरूरत नहीं है. उपयोग करने के बाद बिल जमा करें. यही नहीं, एलपीजी से सस्ता भी है. समय-समय पर प्रेशर सहित गैस लीकेज की जांच होती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola