ePaper

Jharkhand News: बकरीद के लिए 1000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती, जानें नमाज का समय

Updated at : 16 Jun 2024 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand police

झारखंड में बकरीद के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Jharkhand News: झारखंड में बकरीद के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने बताया है कि 1000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

Jharkhand News: बकरीद को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 4900 पुलिस बल, छह कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, 5 कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा 5000 होमगार्ड जवानों की अतिरिक्त तैनाती विभिन्न जिलों में की गयी है.

झारखंड के 4 जिलों पर पुलिस की पैनी निगाह

इसके अलावा सभी जोन के आईजी-डीआईजी के पास एक हजार रिजर्व पुलिस बल रखा गया है, ताकि विपरीत स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके. राज्य भर के थानों में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थान चिह्नित किये गये हैं. रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह में पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

सुरक्षा उपकरणों के साथ करें जवानों की तैनाती : पुलिस मुख्यालय

पुलिस मुख्यालय झारखंड की तरफ से सभी जिले के एसपी को बकरीद के दौरान जवानों की प्रतिनियुक्ति सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ आवश्यकतानुसार करने को कहा गया है. संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण उपकरणों, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, टियर गैस गन सहित अन्य उपकरणों के साथ जवान तैनात रहेंगे. ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखी जायेगी. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है.

बकरीद पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश

बकरीद को लेकर रांची नगर निगम शहर की सभी मस्जिदों और ईमामबाड़ा में विशेष सफाई अभियान चलायेगा. सहायक प्रशासक ने इसका आदेश जारी कर दिया है. सभी सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजरों से कहा गया है कि इन जगहों पर नालियों की सफाई, सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाये.

रांची की मस्जिदों में बकरीद की नमाज का समय (सुबह)

  • रांची ईदगाह हरमू रोड में सुबह 9 बजे
  • डोरंडा ईदगाह में सुबह 8 बजे
  • पारसटोली ईदगाह डोरंडा में सुबह 7 बजे
  • बरियातू ईदगाह में सुबह 6:45 बजे
  • बड़गाई ईदगाह में सुबह 7 बजे
  • जामा मस्जिद बरियातू में सुबह 7:30 बजे
  • मस्जिदे आइशा बरियातू में सुबह 6:30 बजे
  • सिठियो ईदगाह में सुबह 6:30 बजे
  • चुट्टू ईदगाह में सुबह 7:30 बजे
  • पुंदाग ईदगाह में सुबह 8:45 बजे
  • नयासराय ईदगाह में सुबह 7:30 बजे
  • सिलादोन शाही ईदगाह में सुबह 6:45 बजे
  • ईदगाह टंगरा रातू में सुबह 8 बजे
  • ईदगाह पुटकल टोली रातू में सुबह 7 बजे
  • अहले हदीश अंसार नगर में सुबह 6 बजे
  • मस्जिद-ए-आइशा हिंदपीढ़ी में सुबह 6:15 बजे
  • रंगसाज मस्जिद में सुबह 7:30 बजे
  • मस्जिद-ए-जिलानी आजाद बस्ती में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-आला हजरत, जोड़ा तालाब में सुबह 7:15 बजे
  • मरकजी मस्जिद डोरंडा में सुबह 6 बजे
  • जामा मस्जिद जैप-1 में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-जाफरिया अंसार नगर में सुबह 10 बजे
  • रमजान कॉलोनी मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • मजार मसजिद में सुबह 7:30 बजे
  • मसजिद-ए-असरा मणिटोला में सुबह 6:30 बजे
  • मसजिद-ए-गौसिया हिंदपीढ़ी में सुबह 6:30 बजे
  • मसजिद-ए-गौशुलवड़ा, हिंदपीढ़ी में सुबह 6 बजे
  • मसजिद अबू हनिफा डोरंडा में सुबह 5:45 बजे
  • मसजिदे अकबरिया हिंदपीढ़ी में सुबह 6:45 बजे
  • मसजिदे रजा गुदड़ी में सुबह 5:35 बजे
  • नूरी मसजिद मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 6.30 बजे
  • मसजिदे इलाही मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 7 बजे
  • कांके ईदगाह में सुबह 7:15 बजे
  • पिठोरिया ईदगाह में सुबह 7 बजे
  • हुसीर ईदगाह में सुबह 7 बजे
  • होचर ईदगाह में सुबह 7 बजे
  • सतकनादू ईदगाह में सुबह 6:30 बजे
  • चुट्टु ईदगाह में सुबह 7:30 बजे
  • अहले हदीश मस्जिद चूड़ी टोला में सुबह 6:15 बजे
  • मरकजी मस्जिद मिल्लत कॉलोनी में सुबह 6:15 बजे
  • मस्जिद अली रौशन कमर मिल्लत कॉलोनी में सुबह 6 बजे
  • कोकदोरो जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • बोड़ेया मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • ओयना मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • सुकुरहुटू बड़ी मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • सुकुरहुटू छोटी मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • डॉ फतेउल्लाह मस्जिद में सुबह 7:30 बजे
  • हवारी मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद हेरा में सुबह 7 बजे
  • मस्जिद-ए-जैबुननिशा फूल बगान में सुबह 6:15 बजे
  • मस्जिद-ए-जिलानी आजाद बस्ती में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-हमजा मौलाना आजाद कॉलोनी 6:15 बजे
  • मस्जिद-ए-असरा कांटा टोली में सुबह 6 बजे
  • मस्जिद-ए-तैयबा, मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 6 बजे
  • कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-इब्ने अब्बास कांटाटोली में सुबह 5:45 बजे
  • मस्जिद अली, कांटाटोली में सुबह 6:45 बजे
  • मस्जिद-ए-अमन, खादगड़ा में सुबह 5:30 बजे
  • थड़पखना मस्जिद लालपुर में सुबह 7 बजे
  • एकरा मस्जिद मेन रोड में सुबह 6:30 बजे
  • तस्लीम मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • राईन मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • छत्ता मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
  • छोटी मस्जिद हिंदपीढ़ी में सुबह 6:30 बजे
  • बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी में सुबह 7:15 बजे
  • मक्का मस्जिद हिंदपीढ़ी में सुबह 5:20 बजे
  • मदीना मस्जिद में सुबह 6 बजे
  • मोती मस्जिद में सुबह 6 बजे
  • अकबरिया मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • मस्जिद-ए-अम्बिया में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-उमर में सुबह 7:30 बजे
  • मस्जिद-ए-अबुबकर लाहकोठी में सुबह 5:40 बजे
  • मस्जिद-ए-औलिया में सुबह 7:15 बजे
  • इस्लामी मरकज मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-उसमान हिंदपीढ़ी में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-खातिमुल अंबिया हिंदपीढ़ी में सुबह 6:15 बजे
  • मस्जिद-ए-नूर में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-सुमेय्या बरियातू में सुबह 6:15 बजे
  • मस्जिद-ए-हेरा में सुबह 6:15 बजे
  • मस्जिद-ए-फातिमा बरियातू में सुबह 6 बजे
  • अल फलाह मसजिद में सुबह 7 बजे
  • मसजिद-ए-मीनार बड़गाईं में सुबह 6:30 बजे
  • नयी मस्जिद बड़गाईं में सुबह 7 बजे
  • जबले नूर मस्जिद बड़गाईं में सुबह 7 बजे
  • जामा मस्जिद पुंदाग में सुबह 7 बजे
  • बेलाल मस्जिद पुंदाग में सुबह 7:10 बजे
  • मस्जिद-ए-हेरा पुंदाग में सुबह 7:15 बजे
  • छोटी मस्जिद पुंदाग में सुबह 6:45 बजे
  • अल-कमर मस्जिद रातू में सुबह 7 बजे
  • तैयबा मस्जिद रातू में सुबह 6:30 बजे
  • काठीटांड मस्जिद रातू में सुबह 7 बजे
  • हुरहुरी मस्जिद में सुबह 7 बजे
  • पुरानी रांची मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
  • जामा मस्जिद डोरंडा में सुबह 6:30 बजे
  • मजार वाली मस्जिद डोरंडा में सुबह 7:30 बजे
  • मरकजी मस्जिद डोरंडा में सुबह 6 बजे
  • दर्जी मोहल्ला चिश्तिया मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
  • असरा मस्जिद मनीटोला में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद ए अराफात डोरंडा में सुबह 7 बजे
  • अलफलाह मस्जिद डोरंडा में सुबह 5:30 बजे
  • मस्जिद ए बेलाल डोरंडा में सुबह 7:00 बजे
  • कुरैशी मोहल्ला मस्जिद डोरंडा में सुबह 6:15 बजे
  • रहमत कॉलोनी मस्जिद डोरंडा में सुबह 6:45 बजे
  • मस्जिद ए अबूबकर में सुबह 6:00 बजे
  • फैजान ए अबू हनीफा मस्जिद में सुबह 5:45 बजे
  • मदरसा हुसैनिया कडरू में सुबह 6:30 बजे
  • नूरानी मस्जिद हरमू में सुबह 7:00 बजे
  • हरमू जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे
  • मदरसा जामिया कडरू में सुबह 6:15 बजे
  • मस्जिद जमील कडरू में सुबह 6:30 बजे
  • नूरानी मस्जिद भट्टी मोहल्ला में सुबह 7 बजे

इसे भी पढ़ें

शांति व सौहार्द के साथ मनायें बकरीद, सोशल मीडिया में न करें गलत पोस्ट

बकरीद को लेकर पुलिस करेगी गश्ती, अग्निशमन विभाग के अलावा क्षेत्र में जवानों की होगी तैनाती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola