ePaper

बकरीद को लेकर पुलिस करेगी गश्ती, अग्निशमन विभाग के अलावा क्षेत्र में जवानों की होगी तैनाती

Updated at : 15 Jun 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
बकरीद को लेकर पुलिस करेगी गश्ती, अग्निशमन विभाग के अलावा क्षेत्र में जवानों की होगी तैनाती

चितरा थाने में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों से बकरीद त्योहार शाांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंत्रणा की. वहीं लोगों से किसी भी अप्रिय घटना पर पुलिस को सूचना देने की बात कही.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने की. थाना प्रभारी ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों से बकरीद त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मानने बात कही. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांवों में बकरीद त्योहार के दिन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. कहा कि अनुमंडल में एक अग्निशमन की व्यवस्था रहेगी और पुलिस के द्वारा गश्ती भी तेज की जायेगी, साथ ही बकरीद के मौके पर शराब दुकान भी बंद रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें, कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर रहेगी. इस मौके पर एसआई राम अनूप प्रसाद, एसआई साहेबराम किस्कू, मुखिया शमीम अंसारी, पूर्व मुखिया दिलीप भोक्ता, उपमुखिया सद्दाम अंसारी, समशेर अंसारी, वसीम अंसारी, बलराम पंडित, अबुल अंसारी, जाकिर अंसारी, रज्जाक अंसारी, सरफराज अंसारी, इस्माइल अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola