गोला में जंगली सूअरों ने मचाया उत्पात, मकई की फसल बर्बाद

फोटो फाइल : 23गोला,01 – सूअर के द्वारा क्षतिग्रस्त फसल | Prabhat Khabar Network
गोला में जंगली सूअरों ने दर्जनों किसानों की मकई की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। किसान अब वन विभाग से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
गोला: बुधवार की रात सूअरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दर्जनों किसानों के खेतों में लगी मकई की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो फसल की स्थिति देखकर मायूस हो गये.
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात होते ही जंगली सूअर खेतों में पहुंच जाते हैं और बड़ी मात्रा में फसल नष्ट कर रहे हैं. इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है.
ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर जंगली सूअरों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है. साथ ही जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है. उन्हें उचित मुआवजा देने की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










