वनांचल कोनकास्ट फैक्ट्री प्रबंधन से मिले ग्रामीण, पार्किंग व प्रदूषण पर जताई आपत्ति

गोला में ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक कर भारी वाहनों की पार्किंग, प्रदूषण और अतिक्रमण की समस्याओं पर कड़ा विरोध जताया। प्रबंधन ने समाधान का दिया आश्वासन।
गोला: वनांचल कोनकास्ट फैक्ट्री बनतारा हेमतपुर प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक का नेतृत्व पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा ने किया. ग्रामीणों ने रामगढ़–बोकारो एनएच-23 पर फैक्ट्री के बाहर भारी वाहनों की पार्किंग का विरोध करते हुए इसे दुर्घटनाओं का कारण बताया. साथ ही फैक्ट्री से उड़ने वाली धूल व प्रदूषण से खेती और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव की शिकायत की.
जीएम लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी मांग उठायी गयी. फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. बैठक में पंचायत समिति सदस्य बालगोबिंद महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










