गोला टोल प्लाजा में कर्मियों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोला: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के सोसोखुर्द स्थित टोल प्लाजा में टोल कर्मियों के साथ में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन पर सवार कुछ लोगों ने टोल मांगने पर विरोध किया और एक राजनीतिक पार्टी के नेता का समर्थक बताते हुए टोल नहीं देने पर अड़ गये.
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. इसके बाद स्कार्पियो सवार लोगों ने टोलकर्मियों के साथ में लाठी-डांटे से जमकर मारपीट की. जिसका सीसीटीवी में वीडियो कैद हो चुका है. हालांकि गोला पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी.
थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलने के बाद टोल प्लाजा पहुंचकर मामले की जानकारी ली. फिलहाल लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










