चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन

रामगढ़. चुटूपालू घाटी में गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ओरला-तोपा निवासी राहुल करमाली (पिता स्व करमा करमाली) के रूप में हुई है. मृतक के भाई अर्जुन करमाली ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि राहुल करमाली परीक्षा देने के लिए मोटरसाइकिल (जेएच01डीडी-2053) से रांची जा रहा था. इसी दौरान, विपरीत दिशा रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे ट्रेलर (एनएल 01 एल-9799) ने अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरे लेन से जा रहे मोटरसाइकिल सवार राहुल करमाली को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जा में ले लिया है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola