गंडके में किसान खेत दिवस पर दिया गया प्रशिक्षण

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

गंडके में किसान खेत दिवस पर दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

रामगढ़. दोहाकातू पंचायत के गंडके में किसान खेत दिवस प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को किया गया. प्रशिक्षण रामगढ़ प्रखंड के गंडके ग्राम में 14 सप्ताह तक चला. समापन पर किसान खेत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कार्यालय की नियंत्रण अधिकारी प्रीति कुमारी ने किसानों को आइपीएम तकनीक को अपनाने के लिए कहा. किसानों को एकीकृत प्रबंधन पद्धति को फसलों में अपनाने के लिए प्रेरित किया. दोहाकातू मुखिया कलावती देवी ने भी किसानों को आइपीएम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. पौध संरक्षण अधिकारी सुनीता रंजनी लकड़ा ने प्रशिक्षण संचालित किया. प्रशिक्षण में गांव के 35 किसानों को उनके फसलों में लगने वाले कीट-रोग की पहचान कर उनके द्वारा फसलों में हानि का स्तर स्वयं पता लगाने की जानकारी दी गयी. मौके पर संदीप सालवे, नीतीश कुमार सुमन, स्मृति, प्रशिक्षु किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola