इस साल नवरात्र 11 दिन तक चलेगा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Sep 2025 7:54 PM

विज्ञापन

इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होगा, जो एक अक्तूबर तक चलेगा. दो अक्तूबर को विजयदशमी मनाया जायेगा

विज्ञापन

22 सितंबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्र, दो अक्तूबर को विजयदशमी फोटो फाइल 16आर-8- पंडित उमेश पांडेय रामगढ़. इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होगा, जो एक अक्तूबर तक चलेगा. दो अक्तूबर को विजयदशमी मनाया जायेगा. इस वर्ष नवरात्र 11 दिनों तक चलेगा. गोलपार पुरनी मंडप बुढ़वा महादेव मंदिर पुजारी पंडित उमेश पांडेय ने बताया कि नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रहा है. माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आयेंगी. इसे भक्तों के लिए शुभ व समृद्धि का प्रतीक माना गया है. दशमी बुधवार को होने से देवी मनुष्य के कंधे पर बैठकर विदा होंगी. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक व दोपहर 11:49 से 12:38 बजे तक कलश स्थापित किया जा सकता है. मां कूष्मांडा की पूजा 25 व 26 को होगी 22 सितंबर: मां शैलपुत्री, 23 सितंबर: मां ब्रह्मचारिणी, 24 सितंबर: मां चंद्रघंटा, 25-26 सितंबर: मां कूष्मांडा, 27 सितंबर: मां स्कंदमाता, 28 सितंबर: मां कात्यायनी, 29 सितंबर: मां कालरात्रि, 30 सितंबर: मां सिद्धिदात्री, 01 अक्तूबर : मां महागौरी, 02 अक्टूबर: विजयदशमी. 10वें दिन भी आंदोलन पर डटे हैं ग्रामीण 16बीएचयू0009-प्रबंधन द्वारा खोदा गया रास्ता. उरीमारी. सयाल डी परियोजना में चल रहा रैयत ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को 10 वें दिन भी जारी रहा. ग्रामीण नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर अपनी जमीन से कोयला खनन नहीं होने दे रहे हैं. जबकि प्रबंधन का कहना है कि यह मामला रांची मुख्यालय में लंबित है. मुख्यालय से जैसा निर्देश मिलेगा वैसा किया जायेगा. इधर, प्रबंधन ने सोमवार को अपने खनन क्षेत्र के रास्ते में ट्रेंच कटिंग करते हुए उसे बंद कर दिया था, ताकि आंदोलन स्थल तक कोई भी वाहन न पहुंच सके. हालांकि प्रबंधन के इन सभी प्रयासों के बाद भी आंदोलनकारी जमे हुए हैं. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विनोद साव ने कहा कि प्रबंधन हमारे लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहा है. लेकिन हमलोग इससे डरने वाले नहीं हैं. आंदोलन में संतोष साव, पवन साव,विजय कुमार, शीला देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola