..दुकान से चोरी

Updated at : 03 Mar 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
..दुकान से चोरी

पतरातू औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट नंबर दो के समीप स्थित एक दुकान से सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली.

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट नंबर दो के समीप स्थित एक दुकान से सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. दुकान मालिक गरेवाटांड़ निवासी प्रदीप महतो ने पतरातू थाने में आवेदन दिया है. चोरों ने दुकान का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान से विभिन्न सामान व नकद पांच सौ रुपये ले गये हैं.

..सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल

गोला. रामगढ़- बोकारो मार्ग के चक्रवाली के पास सोमवार को बाइक सवार एक युवक ने पीछे से एक ट्रक को धक्का मार दिया. जिससे वह खुद गिरकर घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सेक्टर 12 बोकारो निवासी आदित्य गुप्ता अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक में बोकारो से रामगढ़ ओर आ रहा था. इस बीच एक ट्रक को पीछे से जाकर धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. वहीं एक अन्य घटना में कुसुमडीह के पास बोलेरो के धक्के से वृद्ध रोहित नायक घायल हो गये. जिनका प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola