..हारे का सहारा खाटू श्याम का हुआ कीर्तन

Updated:
विज्ञापन

चैत्र माह कृष्ण पक्ष पापमोचिनी एकादशी पर श्याम परिवार कुजू द्वारा मैन रोड कुजू उपेंद्र केशरी के आवास में हारे का सहारा खाटू श्याम का कीर्तन किया गया.

विज्ञापन

कुजू. चैत्र माह कृष्ण पक्ष पापमोचिनी एकादशी पर श्याम परिवार कुजू द्वारा मैन रोड कुजू उपेंद्र केशरी के आवास में हारे का सहारा खाटू श्याम का कीर्तन किया गया. इस दौरान पंडित रवि पांडेय व विक्की पांडेय द्वारा यजमान उपेंद्र केशरी सपत्नीक पूनम केशरी को विधिवत पूजा अर्चना कराया. इसके बाद श्री खाटू वाले श्याम प्रभु का कीर्तन आयोजित की गयी. इस दौरान श्याम प्रेमियों द्वारा श्री खाटू वाले श्याम प्रभु का दरबार सजाया गया. साथ ही कीर्तन करते हुए जमकर झूमे. इससे पूर्व श्याम प्रेमियों ने श्री खाटू श्याम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया. मौके पर श्याम परिवार के पदाधिकारी कुणाल केशरी ने बताया कि हर माह को आने वाले एकादशी में श्याम परिवार द्वारा कीर्तन किया जाता है. कीर्तन को सफल श्याम परिवार कुजू के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. .. बड़कीपोना में सरहुल पर्व को लेकर कमेटी गठित, शोभा मुंडा बने अध्यक्ष चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना पंचायत अंतर्गत कोलपारा में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 6 अप्रैल (सोमवार) को सरहुल पर्व को पारंपरिक तरीके से धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. पर्व के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से सरहुल पूजा कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष शोभा मुंडा, सचिव कृष्णा करमाली, कोषाध्यक्ष उत्तम दास को चुना गया. वहीं मुख्य संरक्षक जीतभन महतो, संरक्षक प्रदीप मुंडा एवं संयोजक पद की जिम्मेवारी भागीरथ मुंडा को को दी गयी. इसके अलावा संजय मुंडा, विक्की मुंडा, हरीश कुमार, आकाश पासवान, प्रदीप मुंडा, बॉबी मुंडा, सनोज, हर्ष, जगदीश करमाली, अभिषेक, विश्वजीत कुमार, नारायण, चंदन, अंकुश, साहिल, मेहर, अनिकेत और अभिज्ञान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सरहुल पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर गांव के कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola