ताइक्वांडो में टाटा डीएवी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Updated:
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टाटा डीएवी भुइयांडीह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 पदक जीते. स्कूल में विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान.

विज्ञापन

घाटोटांड. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह के विद्यार्थियों ने 26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक हासिल किए.

इनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता की सराहना की. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

विद्यालय प्रबंधन ने भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी. शिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है. विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola