चुटूपालू घाटी में पाइप लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

चुटूपालू घाटी में पाइप लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन

रामगढ़. चुटूपालू घाटी में रविवार को पाइप लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रेलर पर लदे लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गये. ट्रेलर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंची. घायल चालक को ट्रेलर से निकाल कर रामगढ़ सदर अस्पताल भेजवाया. बताया गया कि ट्रेलर (जेएच 02 बीके 9008) रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान चुटूपालू घाटी में वन विभाग के वॉच टावर के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे रांची-रामगढ़ मार्ग जाम हो गया. रामगढ़ पुलिस ने सड़क पर गिरे पाइप को हटवाया और यातायात सुचारू कराया. हालांकि, घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यातायात को सुचारू रखने के लिए रांची से आनेवाली सड़क पर वाहन के आवागमन को रोक दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola