कैथा के जगन्नाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजन

भगवान के दर्शन करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के कैथा स्थित जगन्नाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजन, भव्य श्रृंगार और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया.
रामगढ़ः कैथा स्थित जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलराम और माता सुभद्रा का विशेष पूजन, भोग वितरण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. सुबह से भगवान का फूलों से भव्य श्रृंगार कर फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया. दोपहर में खीर और खिचड़ी का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया.
इस अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर समिति ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान जो श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर सके थे, उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










