राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन

ऑनलाइन संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार रखते वक्ता | Prabhat Khabar Network
रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूरे होने पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन, शिक्षा के रूपांतरण पर चर्चा हुई.
रामगढ़ः रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनखेता चुट्टूपालू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के क्रियान्वयन के छह वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष: विकसित भारत 2047 की दिशा में भारतीय शिक्षा का रूपांतरण’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई.
इसमें महाविद्यालय के शिक्षक और बीएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. आईक्यूएसी समन्वयक डॉ सुनीति बाला चंद्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.
पुस्तकालयाध्यक्ष गणेश महतो ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, अनुसंधान, पठन संस्कृति और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देती है. उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, कौशल विकास और सतत विकास लक्ष्यों पर विचार-विमर्श किया गया. सुरेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










