दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप से होगा उनका सहयोग : मनीष जायसवाल

Updated at : 03 Mar 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप से होगा उनका सहयोग : मनीष जायसवाल

भारत सरकार की एपिड योजना के तहत एलिम्को द्वारा सोमवार को रामगढ़ टाउन हॉल सभागार में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण सह जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण सह जांच शिविर फोटो फाइल 3आर-25- दीप जलाते सांसद व अन्य अतिथि, 3आर-26- जांच के लिए पहुंचे दिव्यांग 1. 210 दिव्यांगों व बुजुर्गों का दस्तावेज़ के साथ हुआ पंजीकरण व जांच. 2. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा दिव्यांगों के कल्याण में सहायक साबित होगा यह कैंप. रामगढ़. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से भारत सरकार की एपिड योजना के तहत एलिम्को द्वारा सोमवार को रामगढ़ टाउन हॉल सभागार में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण सह जांच शिविर का आयोजन किया गया. विभिन्न क्षेत्रों से कुल 210 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगता की जांच की व सभी का पंजीकरण कर आवश्यक सहायक उपकरण के लिए सूची तैयार की गयी. उक्त शिविर में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, डीडीसी रोबिन टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी, विजय मेवाड़, अध्यक्ष प्रवीण मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उदघाटन किया. मंच संचालन राजीव जायसवाल व धन्यवाद ज्ञापन सरदार अनमोल सिंह ने किया. दिव्यांगजनों के पंजीकरण से लेकर उनके परीक्षण तक की व्यवस्था की जानकारी ली. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि हमारे प्रयास से भारत सरकार की कंपनी टीम एलिम्को को प्रेरित करके यह कैंप लगवाया गया है. उन्होंने कहा दिव्यांग को समाज के सहयोग की जरूरत है व तन, मन तथा धन से हम अपने स्तर से सहयोग को तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में डीएमएफटी मद से 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वालों को ट्राइसाइकिल वितरित किया गया, उसी तर्ज़ पर रामगढ़ जिले में भी हमारा प्रयास रहेगा कि पैर से दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया जा सके. डीडीसी रोबिन टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी, समाजसेवी विजय मेवाड़ व अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने भी यहां उपस्थित दिव्यांगों को संबोधित किया. उक्त शिविर में भारत सरकार के एलिम्को टीम के तरफ से ऑडियोलॉजिस्ट डॉ.अविनाश कुमार, डॉ.ज्ञानेंदु कुमार सिंह, पी. एंड ओ. डॉ. ऐश्वर्या, डॉ.गौरव कुमार भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola