कुजू में कमिका एकादशी पर श्री श्याम प्रभु का भव्य कीर्तन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 10 कुजू सी: सजा दरबार | Prabhat Khabar Network

कुजू में कमिका एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु का भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण गूंज उठा, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

कुजू: श्री श्याम परिवार कुजू के तत्वावधान में कुजू मैन रोड स्थित कुणाल केशरी के आवास पर श्रवण माह कृष्ण पक्ष की कमिका एकादशी के पावन अवसर पर कीर्तन किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ श्री श्याम प्रभु के भजनों का आनंद लिया.

इस दौरान 'बलिहारी बलिहारी बाबा का भावपूर्ण कीर्तन है ताली' जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने भजनों पर तालियां बजाते हुए श्री श्याम प्रभु का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की. कीर्तन में यजमान कुणाल केशरी को पंडित विक्की पांडेय और रवि पांडे के द्वारा कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए.

कीर्तन को सफल बनाने में रामावतार साव, कृष्णा केशरी, शुभम, मुंदरी देवी, सरिता देवी, पूजा केशरी सहित श्री श्याम परिवार कुजू के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


विज्ञापन
Dhaneshwar Prasad

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola