Shibu Soren Shradhh Karm Update: शिबू सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल हुए बाबा रामदेव और राजनाथ सिंह, रूपी सोरेन से लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

Shibu Soren Shradhh Karm LIVE Update

Shibu Soren Shradhh Karm LIVE Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध में शामिल होने के लिए देश भर के नेता पहुंच रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी दलों के नेता रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव पहुंच रहे हैं. नेमरा शिबू सोरेन का पैतृक गांव है, जहां 5 अगस्त 2025 को उनका अंतिम संस्कार किया गया था. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत राज्यसभा सांसद को मुखाग्नि दी थी. शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म पूरे रीति-रिवाज के साथ हेमंत सोरेन ने पूरी की. आज यानी 16 अगस्त को झामुमो के सह-संस्थापक और पार्टी के सर्वोच्च नेता शिबू सोरेन का श्राद्ध भोज हो रहा है, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं और शिबू सोरेन के श्राद्ध भोज में कौन-कौन लोग शामिल हो रहे हैं, एक-एक अपडेट जानने के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola