रामगढ़ कैंट बोर्ड की बैठक में 30 प्रस्ताव पास, सुभाष चौक से बिजुलिया तालाब तक बदल जाएगी तस्वीर!
छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में शामिल ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी, विधायक ममता देवी, सीईओ विवेक सिंह व अन्य
रामगढ़ कैंट बोर्ड की मासिक बैठक में 30 एजेंडा और 8 पूरक एजेंडा पारित किए गए. सुभाष चौक और बिजुलिया तालाब के जीर्णोद्धार के साथ-साथ करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी मिली है. इन योजनाओं से क्षेत्र की जन सुविधाओं का विस्तार होगा.
रामगढ़. छावनी परिषद रामगढ़ कैंट बोर्ड की मासिक बैठक सोमवार को परिषद के सभागार में हुयी. बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी ने की. बैठक में रामगढ विधायक ममता देवी, सीईओ विवेक सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में जुलाई माह से संबंधित कार्यों और विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई. बैठक में 30 एजेंडा पर चर्चा कर पारित किया गया, जबकि आठ पूरक एजेंडा की भी मंजूरी दी गयी.
आपके शहर में
सुभाष चौक और बिजुलिया तालाब के जीर्णोद्धार को मंजूरी
बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी, उनमें भूमि से संबंधित प्रस्ताव, पार्क सर्वे एवं आवंटन, विद्यालय विकास, रामगढ़ के सुभाष चौक और बिजुलिया तालाब के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल था.
सभी वार्डों में होंगे विकास कार्य
इसके साथ ही छावनी परिषद के सभी वार्डों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य को करने, बिजुलिया तालाब के जीर्णोद्धार का काम डीएमएफटी मद से कराने, रामगढ़ का नालंदा लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव भी शामिल है.
म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की योजना
इसके साथ ही लाइब्रेरी के लिये किताब, पंखा, जिम भवन के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी, बिजुलिया तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की योजना का प्रस्ताव को पारित किया गया.
जन सुविधाओं में होगा विस्तार
बैठक में कहा गया कि छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित इन विकास कार्यों से विभिन्न इलाकों में जन सुविधाओं में विस्तार होगा. बैठक में अनिल कुमार पासवान, पिंटू कुमार, फहीम, संजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, शंकर महतो, प्रमोद कुमार, एसएन राव मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए