चुटूपालू घाटी में दो सड़क दुर्घटना हुई, एक चालक की मौत

Updated at : 26 Feb 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
चुटूपालू घाटी में दो सड़क दुर्घटना हुई, एक चालक की मौत

चुटूपालू घाटी में दो सड़क दुर्घटना हुई, एक चालक की मौत

विज्ञापन

रामगढ़. चुटूपालू घाटी में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गयी. रामगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया. वाहनों को जब्त कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, चुटूपालू घाटी में एक अनियंत्रित ट्रेकर (आरजे02जीबी-4948) आगे चल रही कार को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें कार चालक रांची निवासी एजाज घायल हो गया. ट्रेलर पर बिलेट्स लदा हुआ था. अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रेलर (आरजे 47 जीए 5618) को पीछे से टक्कर मार दी. इसमें बिलेट्स लदा ट्रेलर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दबने से ट्रेलर चालक की मौत हो गयी. मृतक ट्रेलर चालक के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. घटना में ट्रेलर (आरजे 47 जीए 5618) चालक घायल हो गया. पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया. इस दौरान लगभग एक घंटे तक रांची-रामगढ़ फोरलेन सड़क जाम हो गयी. पुलिस ने दो हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क किनारे कराया. इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ. इस घटना के बाद बुधवार को ही ट्रेलर (आरजे 37 जीए 8109) ने अनियंत्रित होकर माल ढोने वाले ऑटो रिक्शा (जेएच 01 एफएम 4983) को टक्कर मार दी. इससे ऑटो रिक्शा में रखे फर्नीचर के सामान फोरलेन पर बिखर गये. अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक (जेएच 01 एफए 1184) को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस ने घायल बाइक सवार को सदर अस्पताल भेज दिया. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार घाटी में दो सड़क दुर्घटना हुई है. इसमें ट्रेलर चालक की मौत हुई है. चालक की शिनाख्त नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola