पीटीपीएस के आवासों को 99 वर्ष रेंट लीज पर देने की मांग

Updated at : 05 Mar 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
पीटीपीएस के आवासों को 99 वर्ष रेंट लीज पर देने की मांग

पीटीपीएस के आवासों को 99 वर्ष रेंट लीज पर देने की मांग

विज्ञापन

पतरातू. विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधानसभा सत्र में पीटीपीएस के आवासों को आम लोगों को 99 वर्ष के रेंट लीज पर देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीटीपीएस क्षेत्र में करीब 20 हजार लोग रहते हैं. इसमें पीटीपीएस के पूर्व कर्मचारी, उनके परिवार, दुकानदार, संवेदक, पीवीयूएनएल में कार्यरत कर्मचारी, मजदूर व आसपास के कारखानों में काम करने वाले लोग शामिल हैं. पूर्व में पीटीपीएस पतरातू को पीवीयूएनएल को हस्तांतरित करने के बाद भी पीटीपीएस के स्वामित्व में लगभग तीन हजार आवास बचा हुआ है. यदि इन आवासों को एचइची हटिया व बीएसएल बोकारो की तर्ज पर 99 वर्षों की रेंट लीज पर दिया जाये, तो इससे सरकार को कई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा. विधायक ने कहा कि ऐसा होने पर लोगों को कई तरह का लाभ होगा. इसमें स्थानीय निवासियों को कानूनी रूप से आवास की सुविधा मिलेगी. सरकार को दीर्घकालिक राजस्व प्राप्त होगा. अनधिकृत कब्जों व विवादों से बचा जा सकेगा. बहुप्रतीक्षित मांग को विधायक ने उठाया है : वारिस : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो वारिस खान ने पीटीपीएस के आवासों का मामला विधानसभा में उठाने की प्रशंसा की है. वारिस खान ने कहा कि पीटीपीएस की जनता लगातार इस बात की मांग कर रही थी. जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक ने इस मुद्दे को उठाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola