..चार शिक्षकों के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन
..चार शिक्षकों के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती सम्मान समारोह

होली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड में विद्यालय में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले चार शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

घाटोटांड़. होली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड में विद्यालय में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले चार शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षिका कमला कुमारी, बिंदु, रेजीना तथा डॉ. राम गोविंद सिंह को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर सेलिना, संगीता बेक, स्कूल प्रबंधिका सिस्टर निर्मला, प्रधानाध्यापिका सिस्टर टेसी एवं सिस्टर निर्मला ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद सभी सम्मानित शिक्षकों को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. कार्यक्रम के दौरान प्राइमरी एवं वरीय कक्षाओं की शिक्षिकाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य-गान प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर सेलिना संगीता बेक ने चारों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. ..विद्यार्थियों को निर्देशिका ने भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता रामगढ़. रांची रोड मरार स्कॉलरशिप विद्यालय में सोमवार को कक्षा 10 के नये सत्र की शुरुआत की गयी. विद्यालय की निर्देशिका गीतांजलि जाजू ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक, शारीरिक, प्राणिक व बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान देने के लिये प्रेरित किया. सभी छात्रों को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तिका प्रदान की. बताया कि स्वयं को अर्जुन के समान मानें और उसी प्रकार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें. कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में संयम बनाये रखें, अपने मार्ग और कार्यक्षेत्र से कभी विचलित न हों तथा सतत परिश्रम करते हुए सफलता की ओर अग्रसर हों. बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता को केवल धार्मिक पुस्तक के रूप में नहीं बल्कि जीवन मूल्यों पर आधारित मार्गदर्शक ग्रंथ के रूप में है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola