..रामनवमी को लेकर बैठक में कमेटी गठित, अध्यक्ष रूपचंद व सचिव बने अवध किशोर
Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Mar 2026 5:49 PM
बरबंदा चैनपुर झंडाटांड़ में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता मांडू प्रखंड मुखिया संध अध्यक्ष संजय प्रसाद ने की.
चैनपुर. बरबंदा चैनपुर झंडाटांड़ में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता मांडू प्रखंड मुखिया संध अध्यक्ष संजय प्रसाद ने की. ग्रामीणों ने आगामी 26 मार्च को रामनवमी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही 24 मार्च को मंगला जुलूस भव्य रूप से निकलने का विचार विमर्श भी किया गया. इस दौरान रामनवमी पर्व को लेकर कमेटी गठन किया गया. जिसमे अध्यक्ष रूपचंद प्रसाद ,उपाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, ज्ञानी प्रसाद सचिव अवध किशोर प्रसाद उपसचिव अरविंद प्रसाद कोषाध्यक्ष आदित्य प्रसाद उपकोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद, रजनीश कुमार का चयन किया गया.जबकि संरक्षक में नावाडीह पंचायत मुखिया संजय प्रसाद,अनिल प्रसाद,प्रेम प्रसाद,अरुण प्रसाद, छत्रधारी साव,पंकज साहा, प्रभु प्रसाद, अशोक प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, संजय प्रसाद, रधुनाथ प्रसाद, बिनोद प्रसाद,नागेश्वर प्रसाद,कुंदन प्रसाद,लुतवरण प्रसाद,संतोष प्रसाद,सीताराम प्रसाद,रामलोचन प्रसाद शामिल है.वही सक्रिय सदस्य में विकास कुमार, छोटन प्रसाद, प्रेम प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, राहुल प्रसाद, धीरज प्रसाद, पप्पू कुमार, राजेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विनय प्रसाद, शशि प्रसाद,प्रभात कुमार,फुलेश्वर प्रसाद, सरजु साव, हरेंद्र प्रसाद, मंटू प्रसाद को बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










