ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी : नंदीग्राम नहीं, भवानीपुर में महासंग्राम, दीदी के गढ़ में दादा करेंगे खेला!

Updated at : 17 Mar 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari Bhabanipur Assembly Seat 2026 West Bengal News

Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari: बंगाल चुनाव 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला इस बार भवानीपुर में होगा, यह तय हो गया है. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर आमने-सामने हैं. मैदान नंदीग्राम नहीं, भवानीपुर है. नंदीग्राम में 2021 में ममता बनर्जी को हार का मुंह देखना पड़ा था. फिर भवानीपुर उपचुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज की. अब 2026 में ममता-शुभेंदु की जंग ने बंगाल की राजनीति में रोमांच भर दिया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में चुनाव की बिसात बिछ गयी है. एक बार फिर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने होंगे. मैदान होगा भवानीपुर. जी हां, कोलकाता का भवानीपुर इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा रणक्षेत्र बनने जा रहा है. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच होने वाली ‘डायरेक्ट फाइट’ न केवल 2 नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल होगी, बल्कि यह तय करेगी कि 2026 में बंगाल की बागडोर किसके हाथों में होगी.

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 ऐसा मोड़ लेगा, किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दीदी के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी को इसी सीट से मैदान में उतारकर ‘मिशन बंगाल’ को सबसे दिलचस्प मोड़ पर खड़ा कर दिया है. बंगाल चुनाव 2021 में नंदीग्राम की हाई-प्रोफाइल जंग के बाद अब दोनों नेता भवानीपुर की गलियों में एक-दूसरे को मात देने के लिए मैदान में आ गये हैं.

नंदीग्राम 2021 : जब शुभेंदु ने ममता को दी थी शिकस्त

भवानीपुर के महासंग्राम की जड़ें 2021 के विधानसभा चुनाव में छिपी हैं. उस वक्त ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम में चुनौती दी थी. तब ममता बनर्जी अपनी सुरक्षित सीट भवानीपुर छोड़कर शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में चुनाव लड़ने गयीं थीं. कड़े मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराकर पूरे देश को चौंका दिया था. उस हार की टीस आज भी टीएमसी खेमे में है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee: भवानीपुर उपचुनाव 2021 में प्रचंड वापसी

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से हारने के बाद ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के चुनाव जीतना जरूरी था. शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने अपनी भवानीपुर सीट ममता के लिए खाली कर दी थी. सितंबर 2021 में भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. इसमें ममता बनर्जी ने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58,835 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देकर साबित कर दिया कि भवानीपुर ‘दीदी’ का ही अभेद्य किला है. अब शुभेंदु अधिकारी इसी रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का मिशन 226: भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, 291 सीटों पर TMC कैंडिडेट फाइनल, जानें क्या है दीदी का मास्टर प्लान

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला- भाजपा दफ्तर में बनी ट्रांसफर लिस्ट, क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं?

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 : ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! खेल, संताल और अल्पसंख्यक कार्ड से विपक्ष की घेराबंदी

इसे भी पढ़ें : भाजपा का मिशन बंगाल 2026 : बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को टिकट

क्यों खास है भवानीपुर का महासंग्राम?

भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर भेजकर ममता बनर्जी को उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही बांधने की कोशिश की है. अगर ममता दीदी भवानीपुर में उलझती हैं, तो वह राज्य की अन्य 290 सीटों पर ज्यादा समय नहीं दे पायेंगीं. दूसरी तरफ, शुभेंदु अधिकारी के लिए यह चुनाव 2021 की जीत को इत्तेफाक नहीं, बल्कि अपनी काबिलियत साबित करने का मौका है. भवानीपुर की जनसांख्यिकी (Demography) भी दिलचस्प है. यहां बंगाली मतदाताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में गैर-बंगाली और अल्पसंख्यक वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं. एसआईआर में 47 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं. इसका भी असर इस बार के चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है.

भवानीपुर महामुकाबला : तुलनात्मक आंकड़े

चुनावविजेताप्रतिद्वंद्वीजीत/हार का अंतर
नंदीग्राम 2021शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जी1,956
भवानीपुर उपचुनाव 2021ममता बनर्जीप्रियंका टिबरेवाल58,835
भवानीपुर 2026??सीधी जंग

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ‘सुपर एक्टिव’ इलेक्शन कमीशन, 19 IPS का ट्रांसफर, 478 ऑब्जर्वर भेजे

TMC में शामिल होते ही ‘चुनावी योद्धा’ बने शिव शंकर पॉल, तनुश्री हंसदा और मतीन साहब, जानें दीदी का गेमप्लान

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola