..रामनवमी, ईद व सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक कल

Updated:
विज्ञापन

आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 18 मार्च को रजरप्पा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

रजरप्पा. आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 18 मार्च को रजरप्पा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी. यह बैठक दोपहर दो बजे से शुरू होगी. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. साथ ही कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने, जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की जायेगी. इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने के उद्देश्य से यह बैठक बुलायी गयी है. उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों और गणमान्य लोगों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने की अपील की है, ताकि सभी पर्व आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें. .. जनता की समस्याओं को उपायुक्त ने सुना रामगढ़. जिला समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने ग्रामीणों से सोमवार को उनकी समस्यायें सुनी. जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आये लोगों से उपायुक्त से मुलाकात की. लोगों ने सड़क, रोजगार, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अन्य समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola