रांची न्यू गिरिडीह रांची एक्सप्रेस के परिचालन का बदलेगा समय

एक अक्तूबर से ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस हजारीबाग टाउन 8 बजकर 13 मिनट पर आगमन तथा 8 बजकर 18 मिनट पर प्रस्थान, कोडरमा स्टेशन में 10 बजकर 5 मिनट पर आगमन करेगा
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस के परिचालन के समय में एक अक्तूबर से बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस बरकाकाना जंक्शन में 08.05 बजे पहुंच कर 08.10 खुलती थी. यह एक अक्तूबर से 07.19 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंच कर 07.23 बजे अपने गंतव्य के रवाना हो जायेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 19.00 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंच कर 19.05 बजे खुलती थी. एक अक्तूबर से 19.35 बजे बरकाकाना पहुंच कर 19.40 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी.
Also Read: रामगढ़ में एक क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
एक अक्तूबर से ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस हजारीबाग टाउन 08.13 बजे आगमन तथा 08.18 बजे प्रस्थान, कोडरमा स्टेशन में 10.05 बजे आगमन तथा 10.25 बजे प्रस्थान, ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन में 16.35 बजे आगमन तथा 16.55 बजे प्रस्थान, हजारीबाग टाउन में 18.20 बजे आगमन तथा 18.25 बजे प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










