रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर

विज्ञापन

24 मार्च को मंगल शोभायात्रा निकालने की घोषणा रामगढ़. रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ की बैठक किला मंदिर के प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता महासमिति के पूर्व अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की. बैठक में नये अध्यक्ष के चयन पर चर्चा हुई. इसमें सर्वसम्मति से राजेश ठाकुर को महासमिति का अध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी अखाड़ा कमेटी, महासमिति सदस्यों व संरक्षक सदस्यों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे. उन्होंने 24 मार्च को रामगढ़ में मंगल शोभायात्रा निकालने की घोषणा की. इसमें रामगढ़ से हिंदू श्रद्धालुओं के एकत्र होने की बात कही गयी. पूर्व अध्यक्ष छोटन सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर का अनुभव महासमिति को नया कीर्तिमान स्थापित करने में सहायक होगा. संचालन महासचिव विशाल जायसवाल ने किया. बैठक का समापन महासचिव तुलेश्वर पासवान ने किया. बैठक में शुभम वर्मा, राहुल वर्मा, बच्चन सिंह, संतोष कुमार नायक, पवन पासवान, अजय कुमार, अंशु पांडे, शंभू महतो, गोलू कुमार, आशीष सोनी, सूरज वर्मा, बबीता कुमारी, कीर्ति गौरव, दीपक सिसोदिया, कुणाल दास, दीपक सोनकर, अयोध्या वर्मा, बद्री विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, आयुष कुमार, सुमित कुमार पंडा, अनामिका श्रीवास्तव, नंद किशोर राम, दानिश पटेल, सौरव जायसवाल, सुमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, रोहित सोनी, अमन राजा, आकाश राय मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola