रामगढ़ : चोरी कर रही महिलाओं को पकड़ा, चकमा देकर एक फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Feb 2024 7:12 AM
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सभी को पकड़ लिया. पूछताछ में चोरी करने की बात स्वीकार की. एक महिला ने पर्स दिलाने के नाम पर परिजनों को बरकाकाना ले गयी.
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के डटमा मोड़ स्थित व्यवसायी के आवास में शनिवार दोपहर में तीन महिला चोरी कर रही थी. घर के लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने दो महिला की पिटाई कर कुजू पुलिस के हवाले कर दिया. एक महिला चकमा देकर भागने में सफल रही. बताया जाता है कि खुदरा व्यवसायी खुशयाल साव के आवास में दोपहर तीन महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ प्रवेश किया. आलमीरा में रखे आभूषण व रुपये से भरे पर्स लेकर निकल रही थी.
इसी बीच, छत से नीचे उतर रहे व्यवसायी के पुत्र रोहित कुमार ने महिलाओं को रुकने के लिए कहा, तो सभी भागने लगी. शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सभी को पकड़ लिया. पूछताछ में चोरी करने की बात स्वीकार की. एक महिला ने पर्स दिलाने के नाम पर परिजनों को बरकाकाना ले गयी. यहां सभी को चकमा देकर फरार हो गयी. इधर, दो महिलाएं सहित दो बच्चों को कुजू पुलिस को हवाले कर दिया गया. खुशयाल साव ने बताया कि पर्स में करीब चार हजार रुपये थे. यह रुपये नहीं मिल रहे हैं.
Also Read: कोयले से लदी साइकिल खींचने लगे राहुल गांधी, रामगढ़ में ऐसी रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देखें PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










