ePaper

परीक्षा ड्यूटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल मो सलमान की मौत, कुछ दिन पहले ही मिला था पहला वेतन

Updated at : 06 Mar 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
ramgarh news md salman dead road accident

4 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था मो सलमान.

Ramgarh News: रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में घायल एक शिक्षक की मौत हो गयी है. उसका नाम मो सलमान था. 4 मार्च को परीक्षा ड्यूटी से लौटते समय हो गयी थी दुर्घटना.

विज्ञापन

Ramgarh News| चितरपुर (रामगढ़), शंकर पोद्दार : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड में एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से लौट रहा था. जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद हाल ही में पहली बार उसे वेतन मिला था. राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय में वह बच्चों को गणित पढ़ाता था. उसका नाम मो सलमान (लगभग 30 वर्ष) है. उसके निधन पर स्कूल के शिक्षकों ने शोक जताया है.

4 मार्च को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था सलमान

मो सलमान 4 मार्च को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित परीक्षा में ड्यूटी के बाद बाइक अपने घर नयी सराय बस्ती लौट रहा था. इस बीच बारलोंग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक माहिंद्रा मैजिक वैन (जेएच01इवाई-7143) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. मो सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. बेहतर इलाज के लिए मो सलमान को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड

शोकसभा के बाद स्कूल में कर दी गयी छुट्टी

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय में मातम पसर गया. शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. शोकसभा के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गयी. मो सलमान के निधन पर शिक्षा विभाग के चितरपुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो इंशाअल्लाह, प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा, शिक्षक रवि प्रकाश केसरी, प्रदीप कुमार महतो, सोनू करमाली, निहारिका कुशवाहा, अर्चना कुमारी, सुमन कुमारी, अमिता एक्का, राजमुनी खलको, मनोहर करमाली, सुलेखा कुंडू, प्रेमचंद पोद्दार, पिंकी कुमारी, प्रिया कुमारी, शिवनारायण महतो, सुमित्रा राज मुंडा, सुनील कुमार, मुकेश कुमार महतो, उपेंद्र नारायण और अन्य ने शोक व्यक्त किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ दिन पहले ही मिला था पहला वेतन

शिक्षक मो सलमान को जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र मिला था. कुछ दिन पूर्व ही उसे पहला वेतन मिला था. पहला वेतन मिलने से शिक्षक और उसके पूरे परिवार के लोग बेहद खुश थे. इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन ली है. पूरे परिवार में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये, बनेंगे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, देखें Video

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

Holi Special Train: झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola