घायल युवक की इलाज के दौरान हो गयी मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
घायल युवक की इलाज के दौरान हो गयी मौत, गांव में मातम

घायल युवक की इलाज के दौरान हो गयी मौत, गांव में मातम

विज्ञापन

हारुबेड़ा में वाहन की चपेट में आने से एक युवक की पहले ही हो गयी थी मौत

गोला. बरलंगा थाना क्षेत्र के गोला-मुरी मार्ग हारुबेड़ा के पास शनिवार को वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी थी. इसमें दो युवक घायल हो गये थे. प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था. यहां इलाज के दौरान बेटुलखुर्द निवासी सूरज बेदिया की मौत हो गयी. विक्की मुंडा का इलाज हो रहा है. एक ही गांव में दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे गांव में मातम है. होली के रंगों का उत्साह भी फीका पड़ गया है. पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जैसे ही शव गांव लाया गया, गांव में मातम छा गया. गौरतलब हो कि नित्यानंद बेदिया, सूरज बेदिया एवं विक्की मुंडा बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरलंगा जा रहे थे. इसी बीच, हारुबेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही नित्यानंद बेदिया की मौत हो गयी थी. दोनों युवक घटना में घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola