राजा राम मोहन राय से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील, HC के म्यूजियम में होंगे संरक्षित
रामगढ़ जिला प्रशासन ने राजा राम मोहन राय से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की अपील की है। जानकारी देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
रामगढ़. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के रामगढ़ प्रवास व दीवान सरिस्तेदार के रूप में वर्ष 1805-1806 के कार्यकाल से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज, हस्ताक्षरयुक्त अभिलेख अथवा अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की अपील की है.
आपके शहर में
जिला प्रशासन ने बताया कि उच्च न्यायालय झारखंड अपने म्यूजियम में शैक्षणिक, शोध व धरोहर संरक्षण के उद्देश्य से राजा राम मोहन राय से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेखों का संग्रह एवं प्रदर्शन किया जायेगा. ये दस्तावेज ऐतिहासिक, अभिलेखीय व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं.
यदि किसी व्यक्ति या संस्था के पास राजा राम मोहन राय के हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज, उनके कार्यकाल से संबंधित रिकॉर्ड व अन्य ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध हो, तो इसकी सूचना जिला खेल कार्यालय, समाहरणालय भवन ए-ब्लॉक, द्वितीय तल, कक्ष संख्या-303, छत्तरमांडू, रामगढ़ में उपलब्ध करायी जा सकती है.
जिला प्रशासन ने कहा है कि ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज अथवा उनकी जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए