JPSC-JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध, गोला में 8 सितंबर को AJSU पार्टी करेगी पुतला दहन
मौकै पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला में आजसू पार्टी की बैठक में छात्र संघ कमिटी का विस्तार किया गया। जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर 8 सितंबर को पुतला दहन का निर्णय लिया गया है।
गोला: गोला स्थित कल्याणी महिला संघ कार्यालय में शुक्रवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो और जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो मौजूद रहे. बैठक में JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी तथा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 8 सितंबर को पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान
बैठक में नेताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आजसू पार्टी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी. JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी तथा छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई.
आजसू छात्र संघ की प्रखंड कमेटी का विस्तार
बैठक के दौरान आजसू छात्र संघ गोला प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. सोनू महतो को अध्यक्ष, प्रीत नायक को सचिव, बिक्की स्वर्णकार को कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रशेखर महतो को कोषाध्यक्ष, सौरभ उपाध्याय को मीडिया प्रभारी, निखिल कुमार को सह मीडिया प्रभारी और रोशन कुमार को सह सचिव बनाया गया.
नवनियुक्त पदाधिकारियों को नेताओं ने बधाई दी. साथ ही संगठन को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी.
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता अंगद महतो ने की, जबकि संचालन नित्यानंद महतो और विशु रजवार ने किया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर अशोक कुमार, दिनेश कुमार महतो, राजू कुमार महतो, सुबोध दांगी, दिनू गोस्वामी, बिंदेश्वर महतो, मुन्ना कुशवाहा, फुलचंद महतो, रुपेश महथा, महेश महतो, सुनील कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए