खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरेगा JMM, गोला में 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 04गोला,03- मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

झारखंड मुक्ति मोर्चा गोला प्रखंड ने केंद्र सरकार के खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गोला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गोला प्रखंड समिति की बैठक शुक्रवार को गुनगुन पैलेस में प्रखंड अध्यक्ष सतीश मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन फकरुद्दीन अंसारी ने किया. इसमें केंद्र सरकार की ओर से लाये गये खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को गोला प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि खनिज संपदा से जुड़े संशोधन विधेयक के खिलाफ पार्टी की ओर से विरोध दर्ज कराया जायेगा. इसके लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

प्रखंड अध्यक्ष सतीश मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें.

संगठन को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि झामुमो जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में निर्मल महतो, चमन बेसरा, महेश मांझी, सुरेश साव, हेमंत मुर्मू, सुखदेव मरांडी, कृष्ण मरांडी, जीतलाल टुडू, मारूफ अंसारी, मसरूल अंसारी, शशि करमाली, सकलेन खान, मंगल बेसरा, रुतेश नायक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola