26 जुलाई को होगी प्रेस क्लब रामगढ़ की वार्षिक आमसभा, कार्यक्रम में कई बड़े मंत्री होंगे शामिल

प्रेस क्लब रामगढ़ की वार्षिक आमसभा 26 जुलाई को आयोजित होगी। बैठक में चुनाव की तारीखों और सदस्यता शुल्क जमा करने पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
रामगढ़: प्रेस क्लब रामगढ़ की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को क्लब परिसर में अध्यक्ष वीरू कुमार की अध्यक्षता एवं सचिव धनेश्वर प्रसाद के संचालन में हुई. बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से 26 जुलाई को क्लब परिसर में वार्षिक आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशनलाल चौधरी, ममता देवी, अधिवक्ता वंशीधर गोप सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य अतिथि शामिल होंगे. बैठक में प्रस्तावित चुनाव 29 से 31 अगस्त के बीच कराने पर चर्चा हुई. चुनाव से पहले सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की गई. बैठक में क्लब के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










