ePaper

आत्महत्या पर रोकथाम को लेकर निकाली रैली

Updated at : 11 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
आत्महत्या पर रोकथाम को लेकर निकाली रैली

आत्महत्या पर रोकथाम को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन

रामगढ़. आत्महत्या रोकथाम जागरूकता सप्ताह को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी ने रवाना किया. जागरूकता सप्ताह 16 सितंबर तक मनाया जायेगा. सिविल सर्जन ने कहा कि भारत में आत्महत्या का अनुपात अधिक है. इसका मुख्य कारण नशा, तनाव, रैगिंग और पढ़ाई का दबाव है. इससे लोग अवसाद और मानसिक तनाव में आकर जीवन त्याग देते हैं. आत्महत्या प्रवृत्ति वाले लोगों में लंबे समय तक उदासी, चिंता, सामाजिक अलगाव, नींद-भूख में बदलाव व असामान्य व्यवहार जैसे लक्षण दिखते हैं. रैली सिविल सर्जन कार्यालय से बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक निकाली गयी. इस अवसर पर डीपीएम, डीपीसी, एफएलसी, जिला प्रोग्राम असिस्टेंट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola