पर्व को लेकर गिद्दी थाना में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
पर्व को लेकर गिद्दी थाना में शांति समिति की बैठक

रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व को लेकर गिद्दी थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर, शांति के साथ पर्व मनाये फोटो 27गिद्दी1-उपस्थित एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी गिद्दी(हजारीबाग). रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व को लेकर गिद्दी थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बड़कागांव के एसडीपीओ पवन कुमार ने की. बैठक में एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, बीडीओ अनु प्रिया, सीओ कमलकांत वर्मा व थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने लोगों से विधि व्यवस्था में सहयोग करने तथा भाईचारे व शांति के साथ सभी पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों, शराबियों व अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. इससे संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. लाइसेंसी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने उन्हें अपने क्षेत्र के जुलूस रूट सहित कई जानकारी दी. बैठक में कई लोगों ने सुझाव दिया तथा कहा कि हमलोग पुलिस का सहयोग करेंगे. बैठक में जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया लखनलाल महतो, हीरालाल गंझू, लक्ष्मी देवी, गुंजन साव, राजेंद्र कुमार प्रसाद, पंसस महेंद्र दास, अरूण कुमार सिंह, सतीश सिंह, अनवर खान, चंद्रशेखर सिंह, प्रवीण सिंह, नेमन यादव, पप्पू सिंह, गोविंद राम, उमेश प्रकाश सिंह, श्रीनाथ महतो, प्रमोद कुमार महतो, महमूद अंसारी, मो. फारूख, जैनुल, काजिम, शहीद अंसारी, भुवनेश्वर बेदिया, महादेव मांझी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola