पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, अब इस लेवल पर खुलेंगे गेट! प्रशासन अलर्ट
पतरातू डैम का जलस्तर लगातार बारिश के कारण 1325.7 आरआरएल तक पहुंच गया है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पतरातू. लगातार हो रही बारिश के बीच पतरातू डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है.सोमवार को डैम का जलस्तर बढ़कर 1325.7 आरआरएल तक पहुंच गया. जलस्तर बढ़ने से डैम क्षेत्र एवं आसपास के लोगों की निगाहें अब जलस्तर पर टिकी हुई हैं.
बताया गया कि डैम का जलस्तर 1327.5 आरआरएल तक पहुंचने के बाद ही डैम के गेट के संचालन पर निर्णय लिया जायेगा. फिलहाल 1327.5 आरआरएल के स्तर से नीचे पानी रहने के कारण गेट संचालन की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है. प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है.
यदि बारिश जारी रहती है और जलस्तर निर्धारित सीमा तक पहुंचता है, तो परिस्थितियों के अनुसार डैम के गेट का संचालन किया जा सकता है. डैम के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए आसपास के लोगों से भी सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL cancelled: छात्रों में जश्न, खुशी से छलके आंसू, मांगें माने जाने पर भावुक हुए अभ्यर्थी
ये भी पढ़ें: झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रशांत पांडेय की जगह रंजीत कुमार चौधरी बने नए रजिस्ट्रार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









