झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रशांत पांडेय की जगह रंजीत कुमार चौधरी बने नए रजिस्ट्रार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के दफ्तर का मुख्य द्वार

स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है. प्रशांत कुमार पांडेय को रजिस्ट्रार-सह-सचिव पद से हटाकर रंजीत कुमार चौधरी को औपबंधिक प्रभार सौंपा गया है. यह निर्णय शिकायतों और समय पर जवाब न मिलने के कारण लिया गया है.

विज्ञापन

रांची : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है. विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के तहत काउंसिल के वर्तमान रजिस्ट्रार-सह-सचिव प्रशांत कुमार पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर रंजीत कुमार चौधरी को औपबंधिक (प्रोविजनल) प्रभार सौंपा गया है. रंजीत कुमार चौधरी वर्तमान में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सहायक निदेशक (औषधि) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव ने इस प्रशासनिक फेरबदल से संबंधित औपचारिक पत्र जारी कर दिया है.

कार्रवाई और बदलाव की क्या है मुख्य वजहें

विभागीय कार्यालय आदेश में इस बड़े फैसले के पीछे के प्रशासनिक कारणों को स्पष्ट किया गया है. पूर्व रजिस्ट्रार-सह-सचिव प्रशांत कुमार पांडेय 14 अक्टूबर 2024 से औपबंधिक प्रभार पर कार्यरत थे. इस दौरान उनके खिलाफ विभाग को कई शिकायतें और परिवाद पत्र प्राप्त हुए थे. इसके बाद 3 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रशांत पांडेय के स्थान पर अन्य योग्य नामों की अनुशंसा करने का निर्देश दिया था. हालांकि, निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी काउंसिल की ओर से कोई जवाब या नए नामों की सिफारिश प्राप्त नहीं हुई, जिसके चलते विभाग को स्वतः यह कड़ा कदम उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: झारखंड JPSC-JSSC Protest : JSSC सचिव सुधीर गुप्ता के ठिकानों पर CID की छापेमारी, खंगाले गए दस्तावेज

विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी

काउंसिल की ओर से समय पर प्रतिक्रिया न मिलने और पूर्व रजिस्ट्रार के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर विभाग ने प्रशासनिक सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए औपबंधिक प्रभार बदलने का निर्णय लिया. इस पूरे प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री का औपचारिक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद लागू कर दिया गया है. रंजीत कुमार चौधरी अब नए आदेश तक झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का प्रभार संभालेंगे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Medical Counselling: JCECEB का सर्वर लगातार तीसरे दिन डाउन, च्वाइस फिलिंग को लेकर छात्रों की बढ़ी चिंता


विज्ञापन
Bipin Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola